एलएसी पर खतरा किसी भी तरह से कम नहीं हुआ है: सेना प्रमुख जनरल नरवणे

चीन के साथ जारी सीमा विवाद पर बोलते हुए भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को कहा, "एलएसी पर स्थिति नियंत्रण में है...लेकिन खतरा किसी भी तरह से कम नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा, "इसलिए, हमने एलएसी पर फोर्स की तैनाती बढ़ा दी है।" उन्होंने आतंकवाद पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति की बात भी दोहराई।