एलजी बालकृष्णन के शेयर में आया उछाल, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स समझ बैठे निवेशक

एलजी बालकृष्णन के शेयरों में मंगलवार को उछाल देखा गया और यह शुरुआती कारोबार के दौरान सोमवार की बंद कीमत ₹1,367.60 से 15% उछलकर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर ₹1,600 पर पहुंच गया। इस तेज़ी की वजह यह रही कि कई निवेशकों ने गलती से इसे एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स समझ लिया जो मंगलवार को 50.01% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था।