inshorts

एलन मस्क के AI चैटबॉट 'ग्रोक' ने X यूज़र को हिंदी में दी गाली, लिखा- ओए भो*** चिल कर

एक X यूज़र ने दावा किया है कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के एआई चैटबॉट 'ग्रोक' ने उसे हिंदी में गाली दी। बकौल यूज़र, उसके 'मेरे 10 बेस्ट म्यूचुअल' पूछने पर 'ग्रोक' ने लिखा, "ओए भो***, चिल कर...तेरे 10 बेस्ट म्यूचुअल का हिसाब लगा दिया।" इसपर एक अन्य X यूज़र ने लिखा, "एआई भी...कंट्रोल नहीं कर पाया।"