एलन मस्क की तरह ओला के संस्थापक ने अपने कर्मचारियों से मांगी साप्ताहिक रिपोर्ट

ओला के को-फाउंडर व सीईओ भाविश अग्रवाल ने टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की नीति को अपनाते हुए अपने कर्मचारियों से अपने काम को लेकर हर हफ्ते रिपोर्ट देने को कहा है। बकौल अग्रवाल, कर्मचारियों को 3-5 बुलेट पॉइंट में हर रविवार को ईमेल भेजना होगा। बकौल रिपोर्ट्स, हाल ही में ओला ने 1,000 से ज़्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी।