ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की अनुमानित नेटवर्थ फिलहाल $461 बिलियन है। वह टेस्ला, स्पेसX और AI स्टार्टअप xAI समेत 7 कंपनियों के को-फाउंडर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास टेस्ला में 12% और स्पेसX में 42% हिस्सेदारी है। टेस्ला के शेयरधारकों ने उनके लिए $1 ट्रिलियन के पे पैकेज को मंज़ूरी दी है।