एलन मस्क की न्यूरालिंक 2026 में बड़े स्तर पर करेगी ब्रेन चिप्स का उत्पादन
एलन मस्क ने ब्रेन चिप बनाने वाली अपनी कंपनी न्यूरालिंक की 2026 की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। मस्क ने बताया, "2026 में न्यूरालिंक अपने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस चिप्स का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू करेगी...इससे ज़्यादा लोगों तक यह तकनीक पहुंच सकेगी।" वहीं, साल के अंत तक चिप इम्प्लांट करने की प्रक्रिया लगभग पूरी तरह ऑटोमेटेड हो जाएगी।