एलन मस्क का वेनेज़ुएला के लिए बड़ा एलान, पूरे देश में फ्री इंटरनेट सर्विस देगी स्टारलिंक
अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को कब्ज़े में लिए जाने के बाद अरबपति एलन मस्क ने वेनेज़ुएला के लोगों को एक महीने तक अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा कंपनी स्टारलिंक का मुफ्त इंटरनेट देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में वेनेज़ुएला की जनता की निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।