एलन मस्क की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने इतिहास रच दिया है। कंपनी के स्टारशिप अंतरिक्षयान के टेक्सस में लॉन्च साइट पर वापस लौटने के दौरान लॉन्च टावर की मकैनिकल आर्म्स ने उसे कैच कर लिया। यह पहली बार है जब ऑर्बिट की यात्रा करने के बाद स्टारशिप के ऊपरी या दूसरे चरण को लॉन्च साइट पर वापस रिकवर किया गया।