टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने उनके डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) के चीफ के पद को छोड़ने की खबरों का खंडन करते हुए उसे खारिज किया है। वहीं, वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने X पर पोस्ट कर इसे 'बकवास' बताया है। बकौल लेविट, मस्क अपना काम पूरा करने के बाद ही पद से इस्तीफा देंगे।