X के मालिक एलन मस्क ने गूगल के जीमेल को टक्कर देने के लिए एक ई-मेल सर्विस शुरू करने का संकेत दिया है। एक X पोस्ट 'X मेल अच्छा रहेगा। यूज़रनेम@X.कॉम' पर मस्क ने जवाब दिया, "हां, यह करने लायक चीज़ों की सूची में है।" मस्क ने कहा, "हमें दोबारा सोचना होगा कि ईमेल और मेसेजिंग काम कैसे करता है।"