एलन मस्क ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया
अरबपति एलन मस्क और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक तस्वीर के बाद दोनों के बीच डेटिंग की अटकलें लगने के बीच मस्क ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, टेस्ला फैन क्लब ने दोनों की तस्वीर X पर शेयर कर लिखा था, "क्या आपको लगता है कि वे डेट करेंगे?" इस पर मस्क ने कहा, "हम डेट नहीं कर रहे हैं।"