एलन मस्क ने अपनी पूरी संपत्ति दान करने का दिया हिंट
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने अपनी पूरी संपत्ति दान करने के प्लान का हिंट दिया है। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री डेरॉन ऐसमोग्लू ने उनसे कहा, "अगर 2036 में पैसे की अहमियत नहीं होगी तो आप अपनी $1 ट्रिलियन की संपत्ति दान करने का वादा क्यों नहीं करते?" मस्क बोले, "मैं कुछ ऐसा ही करने जा रहा हूं!"