एलन मस्क ने मेडिकल स्कूल को बताया बेकार, बोले- इंसानी डॉक्टरों से बेहतर काम करेगा AI

अरबपति एलन मस्क ने कहा है कि जल्द AI मानव डॉक्टरों से बेहतर प्रदर्शन करेगा और मेडिकल स्कूल जाना बेकार हो जाएगा। मस्क के अनुसार, भविष्य में बीमारियों का निदान करने में AI डॉक्टरों को पीछे छोड़ देगा। बकौल मस्क, चिकित्सा क्षेत्र में AI की सटीकता इंसानों से कहीं अधिक होगी जिससे मेडिकल शिक्षा की प्रासंगिकता कम हो सकती है।