एलन मस्क ने यूक्रेन को दी चेतावनी, कहा- स्टारलिंक बंद हुआ तो ढह सकता है डिफेंस सिस्टम

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर उन्होंने स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट बंद कर दिया तो यूक्रेन का पूरा फ्रंटलाइन डिफेंस सिस्टम ढह जाएगा। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की पर 'अनंतकाल तक चलने वाले युद्ध' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। गौरतलब है, स्टारलिंक से यूक्रेनी फ्रंटलाइन सैनिकों को डेटा संचार की सुविधा मिलती है।