पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क वाइट हाउस के पास अपने सरकारी कार्यालय (डीओजीई) में 'सोफे पर या कभी-कभी फर्श पर सोते' हैं। मस्क के नेतृत्व वाले डीओजीई का कार्यालय आइज़ेनहावर एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग (ईईओबी) में है। गौरतलब है कि मस्क तीन साल तक टेस्ला फैक्ट्री में भी रह चुके हैं।