एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी को पिता से संबंध तोड़ने के लिए नाम बदलने की दी गई अनुमति
एलन मस्क की 18-वर्षीय ट्रांसजेंडर बेटी को नाम और जेंडर आइडेंटिटी बदलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने अपनी अर्ज़ी में कहा था कि वह अपने पिता के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहतीं। टीएमज़ी के अनुसार, कोर्ट ने उनका नाम विवियन जेना विल्सन करने की पुष्टि की है और जल्द ही उनका नया जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।