एलन मस्क को पछाड़कर 7 मिनट के लिए मैं दुनिया का सबसे अमीर शख्स बना था: यूट्यूबर
यूके के यूट्यूबर मैक्स फॉश ने दावा किया है कि वह एलन मस्क को पछाड़कर 7-मिनट के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने 10 अरब शेयरों वाली 'अनलिमिटेड मनी लिमिटेड' कंपनी पंजीकृत की थी। बकौल फॉश, उन्होंने एक शेयर की कीमत £50 तय की जिससे कंपनी का मूल्यांकन £500 अरब ($680 अरब) हो गया।