एलन मस्क ने $43 अरब में की ट्विटर को खरीदने की पेशकश

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने $43 अरब में माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है। बकौल रिपोर्ट, मस्क ने ट्विटर को प्रति शेयर $54.20 देने की पेशकश की है। गौरतलब है कि मस्क वर्तमान में 9.1% हिस्सेदारी के साथ ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।