एलन मस्क ने उनके द्वारा ट्विटर के शेयर बेचने की बात की खारिज, कहा- शुरुआती नंबर गलत थे

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने उनके ट्विटर में शेयरों को 9.2% से 9.1% करने के दावों को खारिज किया है। मस्क ने उनके द्वारा 3,71,900 शेयर बेचने के दावों को नकारते हुए कहा, "कोई सेल नहीं हुई...शुरुआत में फाइल किए गए शेयरों की संख्या गलत थी।" मंगलवार को एक फाइलिंग में उनकी ट्विटर में 9.1% हिस्सेदारी दिखाई गई थी।