एलन मस्क ने टेस्ला के 10% शेयरों की बिक्री के वादे के मुताबिक आधे से अधिक शेयर बेचे
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने टेस्ला के 10% शेयरों की बिक्री से जुड़े ट्विटर पोल पर ‘हां’ को बहुमत मिलने के बाद कंपनी की अपनी आधी से अधिक हिस्सेदारी बेच दी है। मस्क अपनी 10% हिस्सेदारी यानी 1.7 करोड़ शेयरों में से $9.9 अरब मूल्य के 92 लाख शेयरों की बिक्री अबतक कर चुके हैं।