एलपीजी सिलिंडर फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

एलपीजी सिलिंडर इस्तेमाल करने से पहले सील व वॉल्व ज़रूर जांचें, गैस लीक होने पर रेगुलेटर बंदकर घर की खिड़कियां खोल दें और माचिस/लाइटर/लाइट न जलाएं। खाना बनाते समय गैस स्टोव पर तेल गिरने या पैन ओवरफ्लो होने से बचें, सिलिंडर हमेशा खड़ा करके रखें, उसे गर्म स्थान व धूप में न रखें। रेगुलेटर और नॉब्स की सफाई करते रहें।