एलपीजी सिलिंडर में शराब की तस्करी करने को लेकर बिहार में शख्स अरेस्ट, सामने आया वीडियो
शराबबंदी वाले राज्य बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी सिलिंडर में शराब की तस्करी करने को लेकर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सिलिंडर में रखी मिली 50 लीटर शराब बरामद कर ली है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि सिलिंडर के बेस को काटकर उसमें शराब रखी गई थी।