एलिज़ाबेथ-द्वितीय की 89-वर्षीय हमशक्ल मैरी रेनॉल्ड्स ने कहा है कि वह यूके की महारानी के निधन के बाद उनके 'सम्मान' में उन पर आधारित भूमिका निभाना बंद कर देंगी। अपने 34-साल के करियर में रेनॉल्ड्स ने 1990 की कॉमेडी फिल्म 'बुल्सआई' समेत कई फिल्मों में महारानी की भूमिका निभाई हैं। वह 'डॉक्टर हू' के एपिसोड में भी नज़र आई थीं।