अमेरिका की कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी की असोसिएट प्रोफेसर उजू आन्या ने ट्वीट कर कहा कि वह चाहती थीं कि यूके की महारानी एलिज़ाबेथ-II अपने अंतिम समय में 'कष्टदायी' दर्द से गुज़रें। इस पर एमेज़ॉन के संस्थापक जेफ बेज़ोस ने लिखा, "क्या इनसे (प्रोफेसर) उम्मीद की जाती है कि यह दुनिया को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगी? मुझे नहीं लगता।"