एलिज़ाबेथ-द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वीरें की गईं जारी
राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को यूके की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीरें शेयर की हैं। तीन दिवसीय दौरे पर यूके पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू ने इससे पहले किंग चार्ल्स-III और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की थी। एलिज़ाबेथ-द्वितीय को सोमवार को विंडसर कासल के किंग जॉर्ज-VI मेमोरियल चैपल में दफन किया गया।