एवरेस्ट के जीरा पाउडर को FSSAI ने क्यों दिया बाज़ार से तुरंत वापस लेने का आदेश?

FSSAI ने बैच नंबर E080668761 वाले एवरेस्ट जीरा पाउडर के पूरे बैच को बाज़ार से तुरंत वापस लेने का आदेश जारी किया है। एजोक्सीस्ट्रोबिन-थायामेथोक्साम कीटनाशकों के अवशेष निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर कार्रवाई हुई। संबंधित FBO को इसका पूरा रिकॉर्ड रखने, रिपोर्ट देने और आगे ऐसी घटना न हो इसके लिए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Load More