चीन के एवरग्रांड के दिवालिया होने की आशंका के बीच वैश्विक बाज़ारों में गिरावट से सोमवार को दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों को कुल $135 अरब (₹9,942 अरब) का नुकसान हुआ। इससे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति $7.15 अरब घटकर $198 अरब रह गई। वहीं, एवरग्रांड के फाउंडर की संपत्ति घटकर $7.3 अरब रह गई।