एवैक्स का बाज़ार पूंजीकरण $30 अरब के पार, शीबा इनु और डोजकॉइन को छोड़ा पीछे

ब्लॉकचेन प्लैटफॉर्म एवलॉन्च के टोकन एवैक्स का बाज़ार पूंजीकरण $30.25 अरब के स्तर तक पहुंच गया। एवैक्स ने इस प्रकार बाज़ार पूंजीकरण के मामले में शीबा इनु ($25 अरब) और डोजकॉइन ($30.20 अरब) को पीछे छोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक दुनिया के 10वें क्रिप्टो के रूप में एवैक्स की ट्रेडिंग $139.56 के स्तर पर हो रही थी।