मुकेश अंबानी परिवार $90.5 बिलियन की संपत्ति के साथ एशिया के 20 सबसे अमीर परिवारों की ब्लूमबर्ग की लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उनके बाद थाईलैंड के धानिन चेरावनोंट, इंडोनेशिया के हार्टोनो, भारत के मिस्त्री, हॉन्ग-कॉन्ग के क्वॉक, ताइवान के त्साई, भारत के जिंदल, थाईलैंड के योविध्या, भारत के बिड़ला और दक्षिण कोरिया के ली (सैमसंग) परिवार का स्थान है।