एशिया के सबसे साफ गांव मेघालय के मावलिननॉन्ग को कहा जाता है 'गार्डन ऑफ गॉड'

मेघालय के गांव मावलिननॉन्ग को 2003 में डिस्कवर इंडिया ने एशिया के सबसे साफ गांव का दर्जा दिया था। इस गांव के प्राकृतिक पुल को युनेस्को ने विश्व विरासत का दर्जा दिया है। इस गांव का मौसम पूरे साल सुहाना व सुखद रहता है और इसे 'गार्डन ऑफ गॉड' के नाम से भी जाना जाता है।