एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष व पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने X पर एशिया कप 2025 की तारीखों का एलान किया है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट यूएई में 9-28 सितंबर के बीच खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट का विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। नकवी ने बताया कि टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम और मुकाबलों की सूची जल्द जारी की जाएगी