inshorts

एशिया कप 2025 में किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी रही प्राइज़ मनी?

एशिया कप-2025 में जीत के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स दिए गए। तिलक वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार के साथ $5000 (तकरीबन ₹4.5 लाख) दिए गए। अभिषेक शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' पुरस्कार के साथ $15000 (करीब ₹13 लाख) और एक हेवेल एच-9 एसयूवी गाड़ी भेंट की गई। 'मोस्ट वैलुएबल प्लेयर' अवॉर्ड कुलदीप यादव को मिला।