एशिया कप 2025 में खेले जाने वाले मैचों के लिए वेन्यू का हुआ एलान
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को एशिया कप 2025 के वेन्यू का एलान कर दिया और भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में करेगी। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा।