बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए ₹21 करोड़ की प्राइज़ मनी की घोषणा की है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तीनों जीतों का ज़िक्र कर बीसीसीआई ने X पर लिखा, "3 वार। कोई जवाब नहीं। एशिया कप चैंपियन। संदेश पहुंच गया।"