एशिया कप में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा को झुककर किया नमन
एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा को झुककर नमन किया जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। तिलक ने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 4 छक्के व 3 चौके भी लगाए थे। गौरतलब है, भारत ने 9वीं बार एशिया कप जीता है।