भारत द्वारा रविवार को पाकिस्तान को एशिया कप में पटखनी देकर रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम किए जाने पर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ ज़िले में भारतीय सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों संग डांस कर जश्न मनाया। इसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैदान में भी ऑपरेशन सिंदूर (जारी है)।"