एशिया कप में मैच शुरू होने के टाइम में हुआ बदलाव, जानें भारत में कब देख पाएंगे
यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के मैचों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। टूर्नामेंट में फाइनल को मिलाकर 19 में से 18 मैचों की टाइमिंग बदली गई है। यह मैच स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे यानी भारत में रात 8 बजे शुरू होंगे। पहले इनकी टाइमिंग 6 बजे (भारतीय समयानुसार 7:30 बजे) रखी गई थी।