ACC बैठक में भारत को बधाई देने के लिए नकवी को किया गया मजबूर, ट्रॉफी पर हुआ भारी ड्रामा: खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजेता भारत को एशिया कप ट्रॉफी न दिए जाने पर मंगलवार को एसीसी की बैठक में भारी ड्रामा हुआ और बीसीसीआई ने सख्त विरोध दर्ज कराया। बकौल रिपोर्ट्स, बीसीसीआई ने कहा कि एसीसी-पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी एसीसी मुख्यालय में ट्रॉफी सरेंडर करें। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई ने नकवी को भारत को बधाई देने के लिए मजबूर किया।