एशिया में 3 दोहरे शतक बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने इंग्लैंड के जो रूट
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाते ही इंग्लिश बल्लेबाज़ जो रूट एशिया में 3 दोहरे शतक बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, भारत, श्रीलंका व पाकिस्तान में रूट दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बने हैं। उनसे पहले इन देशों में दोहरा शतक बनाने का कारनामा वीरेंद्र सहवाग और महेला जयवर्धने ने किया है।