पाक के इरफान को हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचे भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने शनिवार को एशियन गेम्स-2026 के पुरुष एकल सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद अशब इरफान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले पुरुष खिलाड़ी अभय ने यह मैच 3-0 (11-3, 12-10, 11-6) से जीता। सौरव घोषाल के बाद अभय पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं।