एशियन गेम्स महिला हॉकी में भारत ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा, दीपिका ने दागे 8 गोल
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला हॉकी के पूल बी में उज़्बेकिस्तान को 19-0 से हरा दिया है। भारत की ओर से दीपिका कुमारी ने सर्वाधिक 8 गोल दागे, जिनमें 4 गोल लगातार रहे जबकि इशिका ने हैट्रिक लगाई। नवनीत कौर और लालथंतलुआंगी ने 2-2 गोल किए। भारत का अगला मुकाबला सोमवार को इंडोनेशिया से होगा।