एशियन पेंट्स का 40% बढ़ा मुनाफा, नतीजों के बाद 5% उछला स्टॉक
देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स का जून 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 40% बढ़कर ₹1,539 करोड़ रहा जो पिछले साल इसी अवधि में ₹1,100 करोड़ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹10,542 करोड़ जबकि EBITDA 33.5% बढ़कर ₹2,169 करोड़ रहा। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर बुधवार को कारोबार में 5% तक उछल गए।