एशियन गेम्स 2022 में एक से अधिक पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने 22 वर्षीय शूटर ऐश्वर्य
एशियन गेम्स 2022 में 22-वर्षीय भारतीय शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर एक से अधिक पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। ऐश्वर्य ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में 228.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रांक्ष और दिव्यांश के साथ स्वर्ण पदक जीता था।