एशियन गेम्स के इतिहास में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं अन्नू

जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी मंगलवार को एशियन गेम्स के इतिहास में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। 31 वर्षीय अन्नू ने 19वें एशियन गेम्स में 62.92 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ विमेन्स जैवलिन इवेंट जीता। गौरतलब है, इससे पहले अन्नू ने एशियन गेम्स 2014 में कांस्य पदक जीता था।