हांगझोउ (चीन) में जारी एशियन गेम्स-2022 में रविवार को भारत ने 5 पदक (3 रजत और 2 कांस्य) जीते। भारत फिलहाल पदक तालिका में 7वें स्थान पर है जबकि 20 स्वर्ण पदकों के साथ चीन पहले स्थान पर है। दक्षिण कोरिया (5 स्वर्ण) दूसरे, जापान (2 स्वर्ण) तीसरे, हॉन्ग-कॉन्ग (2 स्वर्ण) चौथे और उज़्बेकिस्तान (1 स्वर्ण) पांचवे स्थान पर है।