पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने रविवार को एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। नसीम शाह और शादाब खान की पाकिस्तानी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है जिन्हें पिछले मैच में आराम दिया गया था। श्रीलंका ने सुपर 4 चरण के अंतिम मैच में पाकिस्तान को हराया था।