एशिया कप 2022 के विजेता और उप-विजेता को मिली कितनी पुरस्कार राशि?
एशिया कप 2022 का खिताब जीतने के बाद श्रीलंका को $1.5 लाख (करीब ₹1.19 करोड़) की पुरस्कार राशि मिली है। वहीं, टूर्नामेंट के उप-विजेता पाकिस्तान को पुरस्कार राशि के तौर पर $75,000 (करीब ₹59.6 लाख) मिले। एशिया कप 2022 में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' रहे श्रीलंकाई लेग-स्पिनर वानिंदु हसरंगा को $15,000 (करीब ₹11.9 लाख) का चेक दिया गया।