एशिया कप 2022 के सुपर 4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी अफगानिस्तान, बांग्लादेश को हराया

अफगानिस्तान ने मंगलवार को एशिया कप-2022 में बांग्लादेश को 7-विकेट से हरा दिया। ग्रुप स्टेज के दोनों मैच जीतने के साथ ही अफगानिस्तान टूर्नामेंट के सुपर 4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 127/7 का स्कोर बनाया था जिसमें अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए थे।