एशिया कप 2022 जीतकर स्वदेश लौटी श्रीलंकाई टीम की विक्ट्री परेड की तस्वीरें आईं सामने

एशिया कप-2022 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब जीतने के बाद स्वदेश लौटी श्रीलंकाई टीम ने कोलंबो में विक्ट्री परेड (विजय जुलूस) निकाली है। आईसीसी व श्रीलंका क्रिकेट ने परेड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ एक ओपन बस में सवार दिख रहे हैं।