एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने 6 पारियों में सर्वाधिक 281 रन बनाए। उनके बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली रहे जिन्होंने 5 पारियों में 276 रन बनाए। इस सूची में अफगानिस्तान के इब्राहिम ज़ादरान (196 रन) तीसरे, श्रीलंका के भानुका राजपक्षे (191 रन) और पथुम निसंका (173 रन) क्रमश: चौथे व पांचवें स्थान पर रहे।